Skip to main content

एकार्थक शब्द

Ekarthak shbd (एकार्थक शब्द)


अहंकार- मन का गर्व। झूठे अपनेपन का बोध।
दर्प- नियम के विरुद्ध काम करने पर भी घमण्ड करना।
अभिमान- प्रतिष्ठा में अपने को बड़ा और दूसरे को छोटा समझना।
घमण्ड- सभी स्थितियों में अपने को बड़ा और दूसरे को हीन समझना।
अनुग्रह- कृपा। किसी छोटे से प्रसत्र होकर उसका कुछ उपकार या भलाई करना।
अनुकम्पा- बहुत कृपा। किसी के दुःख से दुखी होकर उसपर की गयी दया।
अनुरोध- अनुरोध बराबरवालों से किया जाता है।
प्रार्थना- ईश्र्वर या अपने से बड़ों के प्रति इच्छापूर्ति के लिए प्रार्थना की जाती है।
अस्त्र- वह हथियार, जो फेंककर चलाया जाता है। जैसे- तीर, बर्छी आदि।
शस्त्र- वह हथियार जो हाथ में थामकर चलाया जाता है। जैसे- तलवार।
अपराध- सामाजिक कानून का उल्लंघन अपराध है। जैसे- हत्या।
पाप- नैतिक नियमों का उल्लंघन 'पाप' है। जैसे- झूठ बोलना।
अवस्था- जीवन के कुछ बीते हुए काल या स्थिति को 'अवस्था' कहते है। जैसे- आपको अवस्था क्या होगी ? रोगी की अवस्था कैसी है ?
आयु- सम्पूर्ण जीवन की अवधि को 'आयु' कहते है। जैसे -आप दीर्घायु हों। आपकी आयु लम्बी हो।
अपयश- स्थायी रूप से दोषी होना।
कलंक- कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष लगाना।
अधिक-आवश्यकता से ज्यादा। जैसे- बाढ़ में गंगा में जल अधिक हो जाता है।
काफी- आवश्यकता से अधिक। जैसे- गर्मी में भी गंगा में काफी पानी रहता है।
अनुराग- किसी विषय या व्यक्ति पर शुद्धभाव से मन केन्द्रित करना।
आसक्ति- मोहजनित प्रेम को 'आसक्ति' कहते है।
अन्तःकरण- विशुद्ध मन की विवेकपूर्ण शक्ति।
आत्मा- जीवों में चेतन, अतीन्द्रिय और अभौतिक तत्व, जिसका कभी नाश नहीं होता।
अध्यक्ष- किसी गोष्ठी, समिति, परिषद् या संस्था के स्थायी प्रधान को अध्यक्ष कहते है।
सभापति- किसी आयोजित बड़ी अस्थायी सभा के प्रधान को 'सभापति' कहते है।
अर्चना- धूप, दीप, फूल, इत्यादि, से देवता की पूजा।
अभिनन्दन- किसी श्रेष्ठ का मान या स्वागत।
स्वागत- अपनी सभ्यता और प्रथा के वश किसी को सम्मान देना।
आदि- साधारणतः एक या दो उदाहरण के बाद 'आदि' का प्रयोग होता है।
इत्यादि- साधारणतः दो से अधिक उदाहरण के बाद 'इत्यादि' का प्रयोग होता है।
आज्ञा-आदरणीय या पूज्य व्यक्ति द्वारा किया गया कार्यनिर्देश। जैसे- पिताजी की आज्ञा है कि मैं धूप में बाहर न जाऊँ।
आदेश- किसी अधिकारी व्यक्ति द्वारा दिया गया कार्यनिर्देश। जैसे- जिलाधीश का आदेश है कि नगर में सर्वत्र शान्ति बनी रहे।
आदरणीय- अपने से बड़ों या महान् व्यक्तियों के प्रति सम्मानसूचक शब्द।
पूजनीय- पिता, गुरु या महापुरुषों के प्रति सम्मानसूचक शब्द।
इच्छा- किसी भी वस्तु की साधारण चाह।
अभिलाषा- किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा।
उत्साह- काम करने की बढ़ती हुई रुचि।
साहस- भय पर विजय प्राप्त करना।
कष्ट- आभाव या असमर्थता के कारण मानसिक और शारीरिक कष्ट होता है।
क्लेश- यह मानसिक अप्रिय भावों या अवस्थाओं का सूचक है।
पीड़ा- रोग-चोट आदि के कारण शारीरिक 'पीड़ा' होती है।
कृपा- दूसरे के कष्ट दूर करने की साधरण चेष्टा।
दया- दूसरे के दुःख को दूर करने की स्वाभाविक इच्छा।
कंगाल-जिसे पेट पालने के लिए भीख माँगनी पड़े।
दीन- निर्धनता के कारण जो दयापात्र हो चुका है।
खेद- किसी गलती पर दुःखी होना। जैसे- मुझे खेद है कि मैं समय पर न पहुँच सका।
शोक- किसी की मृत्यु पर दुःखी होना। जैसे- गाँधी की मृत्यु से सर्वत्र शोक छा गया।
क्षोभ- सफलता न मिलने या असामाजिक स्थिति पर दुखी होना।
दुःख- साधारण कष्ट या मानसिक पीड़ा।
ग्रन्थ-इससे पुस्तक के आकर की गुरुता और विषय के गाम्भीर्य का बोध होता है।
पुस्तक- साधारणतः सभी प्रकार की छपी किताब को 'पुस्तक' कहते है।
दक्ष-जो हाथ से किए जानेवाले काम अच्छी तरह और जल्दी करता है। जैसे- वह कपड़ा सीने में दक्ष है।
निपुण-जो अपने कार्य या विषय का पूरा-पूरा ज्ञान प्राप्त कर उसका अच्छा जानकार बन चुका है।
कुशल- जो हर काम में मानसिक तथा शारीरिक शक्तियों का अच्छा प्रयोग करना जानता है।
कर्मठ- जिस काम पर लगाया जाय उसपर लगा रहनेवाला।
निबन्ध- ऐसी गद्यरचना, जिसमें विषय गौण हो और लेखक का व्यक्तित्व और उसकी शैली प्रधान हो।
लेख- ऐसी गद्यरचना, जिसमें वस्तु या विषय की प्रधानता हो।
निधन- महान् और लोकप्रिय व्यक्ति की मृत्यु को 'निधन' कहा जाता है।
मृत्यु- सामान्य शरीरान्त को 'मृत्यु' कहते है।
निकट- सामीप्य का बोध। जैसे- मेरे गाँव के निकट एक स्कूल है।
पास- अधिकार के सामीप्य का बोध। जैसे- धनिकों के पास पर्याप्त धन है।
प्रेम- व्यापक अर्थ में प्रयुक्त होता है। जैसे- ईश्र्वर से प्रेम, स्त्री से प्रेम आदि।
स्त्रेह- अपने से छोटों के प्रति 'स्त्रेह' होता है। जैसे- पुत्र से स्त्रेह।
प्रणय- सख्यभावमिश्रित अनुराग। जैसे- राधा-माधव का प्रणय।
प्रणाम- बड़ों को 'प्रणाम' किया जाता है।
नमस्कार- बराबरवालों को 'नमस्कार' या 'नमस्ते' किया जाता है।
पारितोषिक- किसी प्रतियोगिता में विजयी होने पर पारितोषिक दिया जाता है।
पुरस्कार- किसी व्यक्ति के अच्छे काम या सेवा से प्रसत्र होकर 'पुरस्कार' दिया जाता है।
पति-किसी की विवाहिता स्त्री।
महिला- भले घर की स्त्री।
स्त्री- कोई भी औरत।
पुत्र- अपना बेटा।
बालक- कोई भी लड़का।
बड़ा- आकार का बोधक। जैसे- हमारा मकान बड़ा है।
बहुत- परिमाण का बोधक। जैसे- आज उसने बहुत खाया।
बुद्धि- कर्तव्य का निश्रय करती है।
ज्ञान- इन्द्रियों द्वारा प्राप्त हर अनुभव।
बहुमूल्य- बहुत कीमती वस्तु, पर जिसका मूल्य-निर्धारण किया जा सके।
अमूल्य- जिसका मूल्य न लगाया जा सके।
मित्र- वह पराया व्यक्ति, जिसके साथ आत्मीयता हो।
बन्धु- आत्मीय मित्र। सम्बन्धी।
मन- मन में संकल्प-विकल्प होता है।
चित्त- चित्त में बातों का स्मरण-विस्मरण होता है।
महाशय- सामान्य लोगों के लिए 'महाशय' का प्रयोग होता है।
महोदय- अपने से बड़ों को या अधिकारियों को 'महोदय' लिखा जाता है।
यातना- आघात में उत्पत्र कष्टों की अनुभूति (शारीरिक) ।
विश्र्वास- सामने हुई बात पर भरोसा करना, बिलकुल ठीक मानना।
विषाद- अतिशय दुःखी होने के कारण किंकर्तव्यविमूढ़ होना।
व्यथा- किसी आघात के कारण मानसिक अथवा शारीरिक कष्ट या पीड़ा।
सेवा- गुरुजनों की टहल।
शुश्रूषा- दीन-दुखियों और रोगियों की सेवा।
साधारण- जो वस्तु या व्यक्ति एक ही आधार पर आश्रित हो। जिसमें कोई विशिष्ट गुण या चमत्कार न हो।
सामान्य- जो बात दो अथवा कई वस्तुओं तथा व्यक्तियों आदि में समान रूप से पायी जाती हो, उसे 'सामान्य' कहते है। स्वतंत्रा- 'स्वतंत्रा' का प्रयोग व्यक्तियों के लिए होता है। जैसे- भारतीयों को स्वतंत्रा मिली है।
स्वाधीनता- 'स्वाधीनता' देश या राष्ट के लिए प्रयुक्त होती है।
सखा- जो आपस में एकप्राण, एकमन, किन्तु दो शरीर है।
सुहृद्- अच्छा हृदय रखनेवाला।
सहानुभूति- दूसरे के दुःख को अपना दुःख समझना।
स्त्रेह-छोटों के प्रति प्रेमभाव रखना।
सम्राट- राजाओं का राजा।
राजा-एक साधारण भूपति।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution) भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है। जैसे- राम कविता लिखता है, अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कवि' का प्रयोग कर सकते है। दूसरा उदाहरण- 'जिस स्त्री का पति मर चुका हो' शब्द-समूह के स्थान पर 'विधवा' शब्द अच्छा लगेगा। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है:- ( अ ) अनुचित बात के लिए आग्रह- (दुराग्रह) अण्डे से जन्म लेने वाला- (अण्डज) आकाश को चूमनेवाला- (आकाशचुंबी) अपने देश से दुसरे देश में समान जाना- (निर्यात) अपनी हत्या स्वयं करना- (आत्महत्या) अवसर के अनुसार बदल जाने वाला- (अवसरवादी) अच्छे चरित्र वाला- (सच्चरित्र) आज्ञा का पालन करने वाला- (आज्ञाकारी) अपने देश से दुसरे देश में समान जाना- (निर्यात) अपनी हत्या स्वयं करना- (आत्महत्या) अत्यंत सुन्दर स्त्री- (रूपसी) आकाश को चूमने वाला- (गगनचुंबी) आकाश में उड़ने व

हिन्दी भाषा का विकास

Hindi Language - हिन्दी भाषा हिन्दी भाषा का विकास 'हिंदी' विश्व की लगभग 3,000 भाषाओं में से एक है। आकृति या रूप के आधार पर हिन्दी वियोगात्मक या विश्लिष्ट भाषा है। भाषा-परिवार के आधार पर हिन्दी भारोपीय (Indo-European) परिवार की भाषा है। भारत में 4 भाषा-परिवार- भारोपीय, द्रविड़, आस्ट्रिक व चीनी-तिब्बती मिलते हैं। भारत में बोलनेवालों के प्रतिशत के आधार पर भारोपीय परिवार सबसे बड़ा भाषा-परिवार है। भाषा-परिवार भारत में बोलनेवालों का % भारोपीय 73% द्रविड़ 25% आस्ट्रिक 1.3% चीनी-तिब्बती 0.7% हिन्दी, भारोपीय/भारत-यूरोपीय के भारतीय-ईरानी (Indo-Iranian) शाखा के भारतीय आर्य (Indo-Aryan) उपशाखा की एक भाषा है। भारतीय आर्यभाषा (भा. आ.) को तीन कालों में विभक्त किया जाता है। नाम प्रयोग काल उदाहरण प्राचीन भारतीय आर्यभाषा (प्रा. भा. आ.) 1500 ई० पू० - 500 ई० पू० वैदिक संस्कृत व लौकिक संस्कृत मध्यकालीन भारतीय आर्यभाषा (म. भा. आ.) 500 ई० पू - 1000 ई० पालि, प्राकृत, अपभ्रंश आधुनिक भारतीय आर्यभाषा (आ. भा. आ.) 1000 ई० - अब तक हिन्दी

लोकोक्तियाँ

Lokokti (proverbs) लोकोक्तियाँ किसी विशेष स्थान पर प्रसिद्ध हो जाने वाले कथन को 'लोकोक्ति' कहते हैं। दूसरे शब्दों में- जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है। उदाहरण- 'उस दिन बात-ही-बात में राम ने कहा, हाँ, मैं अकेला ही कुँआ खोद लूँगा। इन पर सबों ने हँसकर कहा, व्यर्थ बकबक करते हो, अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता' । यहाँ 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता' लोकोक्ति का प्रयोग किया गया है, जिसका अर्थ है 'एक व्यक्ति के करने से कोई कठिन काम पूरा नहीं होता' । 'लोकोक्ति' शब्द 'लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन'। संस्कृत में 'लोकोक्ति' अलंकार का एक भेद भी है तथा सामान्य अर्थ में लोकोक्ति को 'कहावत' कहा जाता है। 'लोकोक्ति' के लिए यद्यपि सबसे अधिक मान्य पर्याय 'कहावत' ही है पर कुछ विद्वानों की राय है कि 'कहावत' शब्द 'कथावृत्त' शब्द से विकसित हुआ है अर्थात कथा पर आधारित वृत्त, अतः 'कहावत&#